हज़ारीबाग: हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 700 किलो जावा महुआ और 300 लीटर शराब जब्त
हजारीबाग: अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद और रेवाली गांव में छापेमारी कर 700 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया और 300 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की। शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी नष्ट किए गए। विभाग ने कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर द