ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर एयरपोर्ट पर जीपीएस डिवाइस के साथ विदेशी नागरिक गिरफ्तार, खुफिया एजेंसियां अलर्ट
ग्वालियर एयरपोर्ट पर विदेशी नागरिक जीपीएस डिवाइस के साथ गिरफ्तार, खुफिया एजेंसियां अलर्ट ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर सोमवार को नीदरलैंड के नागरिक स्लेगटेनहोर्स्ट रेमको को सुरक्षा जांच के दौरान जीपीएस डिवाइस के साथ पकड़ा गया। एक्सरे मशीन से जांच के दौरान उसके बैग से प्रतिबंधित गारमिन जीपीएस डिवाइस बरामद हुआ।