रोहिणी: दिल्ली पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए केंद्रीय पंजीकरण मेला और स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया
आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए 'वरिष्ठ नागरिक पंजीकरण मेला और स्वास्थ्य शिविर' का आयोजन किया। यह कार्यक्रम डीसीपी ऑफिस के कॉन्फ्रेंस हॉल में 'बुजुर्गों का सम्मान – हमारी प्रतिबद्धता और अभियान' थीम के तहत संपन्न हुआ।