डोमचांच: डोमचांच बाजार रोड में संदिग्ध ड्रोन उड़ने से लोगों में दहशत, गोपनीयता भंग होने की आशंका
डोमचांच बाजार रोड क्षेत्र में देर शाम एक ड्रोन के लगातार उड़ान भरने और रुक-रुक कर वीडियोग्राफी करने से स्थानीय लोगों में चिंता और आक्रोश का माहौल देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि ड्रोन काफी ऊंचाई पर उड़ते हुए मकानों और छतों के ऊपर मंडरा रहा था तथा कई जगहों पर रुककर वीडियोग्राफी की जा रही थी।