चोपन में आगामी 15 नवंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर गुरुवार दोपहर 12 बजे बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला प्रभारी अनिल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि सोनभद्र जनपद के चोपन नगर का यह सौभाग्य है कि 15 नवंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चोपन में आगमन हो रहा है।