गोरखपुर में CM योगी का जनता दरबार, सैकड़ों फरियादियों की सुनी समस्याएं ! बुजुर्ग महिला की शिकायत पर सख्त कार्यवाही का दिया निर्देश
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे के दौरान आज लगातार दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में आस्था और जनसेवा का संगम देखने को मिला।
मुख्यमंत्री ने सुबह गौशाला में गायों को अपने हाथों से रोटी और गुड़ खिलाया, दुलार किया। इसके बाद मंदिर परिसर में जनता दर्शन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
गोरखपुर समेत आसपास के जिलों से सैकड़ों फरियादी पहुंचे। सीएम ने एक-एक कर समस्याएं सुनीं। देवरिया से आई एक बुजुर्ग महिला की शिकायत पर सीएम गंभीर हो गए, पूछा किसने रास्ता रोका और अधिकारियों को सख्त कार्यवाही का निर्देश दिया।
जनता दर्शन में सबसे ज्यादा मामले जमीनी विवाद और पारिवारिक विवाद के रहे। सीएम ने कहा - शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं होनी चाहिए, पात्र लोगों को समयबद्ध राहत मिले।
#Gorakhpur #CMYogi #YogiAdityanath #JantaDarbar #GorakhnathMandir #BreakingNews #TodayMirzapur #UPNews #Deoria