करछना: कांटी गांव के सामने सड़क किनारे बैठी महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
यमुनापार क्षेत्र के घूरपुर थाना अंतर्गत कांटी गांव के सामने शनिवार को सड़क किनारे बैठी 55 वर्षीय महिला श्याम काली पत्नी स्वर्गीय रोहिणी प्रसाद निवासी सोहागी करखौनी,त्यौंथर, जनपद रीवा की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना होने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची शव पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच में जुड़ गई है।