बारां: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भक्तों ने मंदिरों में जुटना शुरू किया, श्रीजी मंदिर पर भजन कीर्तन और आकर्षक सजावट की गई
Baran, Baran | Aug 16, 2025 इस वर्ष की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी विशेष महत्व रखती है। हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल देशभर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। बता दें कि बारां शहर सहित गांवों कस्बों में 16 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है।