अमरोहा: जोया में दहेज के लिए हत्या, जहर देकर विवाहिता को मारने का आरोप, जमकर हंगामा, पुलिस जांच में जुटी
Amroha, Amroha | Jun 20, 2026 मामला डिडौली थाना क्षेत्र के कस्बा जोया के मोहल्ला इकबाल नगर प्रथम का है। यहां मजदूर नईम अहमद की 24 वर्षीय पत्नी चांदनी की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता नफीस अहमद का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन करीब दो माह पहले परिवार में हुए एक अन्य विवाह के बाद ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा।