मीनापुर: छितरा चौक पर बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर युवक की लूटी बाइक, घटना की जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के छितरा चौक पर बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर युवक की बाइक लूट ली। मामले को लेकर सगहरी निवासी श्यामचंद्र साह ने शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे में थाना में आवेदन दिया है। बताया कि वह गुरुवार देर रात राजेपुर थाने के फतेहपुर गांव से एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।