लोन के नाम पर महिला से लाखों की धोखाधड़ी, एसएसपी से शिकायत मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र के बघरा निवासी एक महिला व्यापारी ने यूनियन बैंक की कुटबी शाखा के उपप्रबंधक और एक दलाल पर सात लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बघरा निवासी रोशनजहां ने बताया कि उन्होंने दुकान के विस्तार के लिए बैंक मे