लोहरदगा: लोहरदगा में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 23 और 24 मई को अन-मैप्ड मतदाता करा सकेंगे मैपिंग
लोहरदगा उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास की अध्यक्षता में शुक्रवार दोपहर 2 बजे सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।