चिनिया: तेज रफ्तार बाइक का कहर: पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर, रेफर
Chinia, Garhwa | May 11, 2026 गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। चिनिया मुख्यालय स्थित बैजनाथ शाह के घर के पास करीब 11 बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से नेमना टोला निवासी संतोष कोरवा उर्फ मैनेजर कोरवा (30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से गढ़वा रेफर किया गया।