कुम्भराज: दुकान विवाद में कुंभराज में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दोनों ओर से सड़क पर चले लाठी डंडे, 10 लोगों पर क्रॉस मामला दर्ज
Kumbhraj, Guna | Jun 6, 2026 कुंभराज नगर में दुकान के पुराने चल रहे विवाद को लेकर 6 जून को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। सड़क पर दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी डंडे से मारपीट की गई। थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया, दुकान विवाद है दोनों पक्ष 3 लोग घायल है। एक पक्ष से संदीप महेश्वरी, दूसरे पक्ष से भगवान स्वरूप बिहानी की ओर से दोनो पक्षो के 10 लोगो पर क्रॉस के दर्ज कर जांच जारी है।