तरबगंज: धनौली के पास चौपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग हुए घायल
धनौली के पास चौपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गए। जिनका उपचार निजी अस्पताल में हुआ है।गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के खनवापुर के रहने वाले अनंतराम अपने एक साथी के साथ दवा लाने बाइक से जिला मुख्यालय जा रहे थे। गोंडा उतरौला मुख्य मार्ग पर धनौली के पास चौपहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो लोग चोटिल हो गए।