हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का हुआ समापन, समापन के मौके पर बोले पुलिस कप्तान बी आदित्य
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का समापन हो गया है। इस मौके पर एसपी बी आदित्य के निर्देशन पर हनुमानगढ़ पुलिस ने जन जागरूकता रैली निकाली। महिला पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों एवं सुरक्षा सखियों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। पुलिस ने महिला सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया था।