स्याना: अधिवक्ताओं ने निबंधन विभाग के निजीकरण के विरोध में निबंधन कार्यालय परिसर में किया धरना प्रदर्शन
Siyana, Bulandshahr | Jun 22, 2026
अधिवक्ताओं ने निबंधन विभाग के निजीकरण के विरोध में नगर स्थित निबंधन कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। सोमवार को दर्जनों अधिवक्ता जुलूस के रूप में निबंधन कार्यालय पहुंचे। जहां अधिवक्ताओं ने विभाग के निजीकरण के विरोध में जमकर प्रदर्शन करते हुए तत्काल प्रभाव से निर्णय को वापस लेने की मांग की। इस दौरान दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।