सहारनपुर: नगर निगम ने सामान जब्त कर वसूला जुर्माना, पुल खुमरान से देहात कोतवाली तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने पुल खुमरान से देहात कोतवाली तक अतिक्रमणरोधी अभियान मंगलवार दोपहर 2:00 बजे चलाया। इस दौरान अनेक दुकानदारों का सामान जब्त किया गया तथा एक दर्जन से अधिक दुकानदारों एवं फल विक्रेताओं से करीब ग्यारह हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।