पटना ग्रामीण: पटना में इवनिंग वॉक पर निकली रिटायर्ड शिक्षिका से चेन स्नेचिंग,CCTV में कैद हुई वारदात
पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित अलका कॉलोनी में मंगलवार शाम बेखौफ अपराधियों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षिका को अपना निशाना बना लिया। जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड शिक्षिका रीता शर्मा शाम करीब 7 बजे इवनिंग वॉक के दौरान अपने घर के सामने टहल रही थीं। इसी दौरान काले कपड़े पहने एक युवक उनके पीछे आया और गले से चेन झपटकर फरार हो गया। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी