कानपुर: मथुरा में हुए हादसे में कानपुर के लापता युवक का मिला कंकाल, डीएनए मैच से हुई पुष्टि
मथुरा में हुए सड़क हादसे के बाद कानपुर के रहने वाला युवक अनुज लापता था परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे वह पुलिस प्रशासन से लगातार ढूढ़े जाने की गुहार लगा रहे थे हादसे के वक्त जो कंकाल पुलिस को मिले थे उनमें से एक कंकाल का डीएनए सैंपल अनुज से मैच होने के बाद घर में कोहराम मच गया मृतक अनुज अपनी पत्नी 12 वर्ष की बेटी और 6वर्षीय बेटे के साथ रहते थे