फतेेहपुर: बाराबंकी पुलिस की बड़ी सफलता, मारपीट के दो वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार, चापड़-रॉड और डंडा बरामद
बाराबंकी की कुर्सी थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मारपीट के एक मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोनू उर्फ विजय कुमार और रिंकू के रूप में हुई है, जो थाना कुर्सी क्षेत्र के रहने वाले हैं।