सुसनेर: दशहरे पर सुसनेर पुलिस थाने में हुआ शस्त्र पूजन, यज्ञ में दी आहुतियां!
दशहरे के पावन अवसर आज मंगलवार की दोपहर 2 बजे सोयत रोड स्थित सुसनेर पुलिस थाने पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर थाना प्रभारी अनिल मालवीय ने विधि विधान से शस्त्रों की पूजा की उसके पश्चात नगर की सुख शांति की कामना को लेकर वैदिक मंत्रोउच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां दी। सभी वाहनों की भी पूजा की गई। पूजन की क्रिया पं. ओमप्रकाश शर्मा ने सम्पन्न की