कुशलगढ़: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ग्रामीण मंडल ने दी श्रद्धांजलि
राष्ट्र प्रथम की भावना के प्रणेता, महान शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर मंगलवार शाम 6 बजे कुशलगढ़ में भाजपा ग्रामीण मंडल द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने डॉक्टर मुखर्जी जी के जीवन दर्शन, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए दिए गए उनके