रामसनेही घाट: जोगापुरवा मजरे जयचंद पुर गांव में युवती का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता मिला, 13 मई को युवती की शादी होनी थी
रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के जोगापुरवा मजरे जयचंदपुर गांव में एक युवती का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। 13 में को युवती की शादी होनी थी।परिवार के सभी सदस्य खेत गए थे। जब यह घटना हुई। सूचना पाकर नायब तहसीलदार रामसनेहीघाट और पुलिस मौके पर पहुंची। बृहस्पतिवार की रात करीब 9:00 बजे शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।