मरवाही: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पेंड्रा में 72 जोड़ों का विवाह संपन्न, विधायक, कलेक्टर और एसपी रहे शामिल
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत शुक्रवार दोपहर 2 बजे मल्टी परपज स्कूल परिसर पेण्ड्रा में 72 जोड़ो का विवाह वैदिक मंत्रोच्चारण एवं रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ। जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधायक प्रणव कुमार मरपची मुख्य अतिथि थे। विधायक ने कहा कि सामूहिक विवाह सरकार की महत्वपूर्ण योजना है।