डोमचांच: धरगाँव के बनपोक गांव में मतदाता सूची में फर्जी नाम दर्ज कराने का मामला
डोमचांच प्रखंड के धरगाँव पंचायत अंतर्गत बनपोक गांव में मतदाता सूची में कथित फर्जी तरीके से नाम दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पंचायत की मुखिया गीता यादव ने मंगलवार को 1 बजे ग्रामीणों के साथ अंचलाधिकारी को आवेदन देकर मामले की जांच एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है।