बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र की रेलवे साउथ कॉलोनी निवासी व्यक्ति के साथ हुई ₹87 हजार की ऑनलाइन ठगी, मुकदमा दर्ज
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के रेलवे साउथ कॉलोनी के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी हो गई। मामले की शिकायत उसने एसएसपी बरेली कार्यालय पहुंचकर की। जिसके बाद थाना पुलिस को मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए ।पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दि है।