सतना। जिले के उचेहरा ब्लॉक अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र परसमनिया में डायरिया के मामले सामने आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई जिनमें एक 7 वर्षीय मासूम की मौत हो गई जबकि तीन अन्य का सतना के निजी नर्सिंग होम में उपचार जारी है।