मंझनपुर: पश्चिम शरीरा इलाके में बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, कार्रवाई न होने पर आक्रोशित पिता ने एसपी से लगाई गुहार
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी ने सोमवार को लगभग 2 बजे पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को 25 अप्रैल की रात कौशाम्बी थाना क्षेत्र के इटैला निवासी अजय पुत्र शिवचरण रैदास बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित के अनुसार, घटना के अगले दिन 26 अप्रैल को स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई थी।