बरही: बरही बैंक लूटकांड का मास्टरप्लान फेल, वाराणसी से पकड़े गए शातिर अपराधी
हजारीबाग जिले के बरही बैंक लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कई राज्यों में छापेमारी और तकनीकी जांच के बाद वाराणसी से अंतरराज्यीय गिरोह के 3 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 20 लाख नकद, 912 ग्राम सोना, स्कॉर्पियो, बाइक और मोबाइल बरामद हुए हैं। SP ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए इसे बड़ी उपलब्धि बताया।