हैदरनगर: थाना दिवस पर हैदरनगर में पाँच भूमि विवादों का निपटारा, सीओ एवं थाना प्रभारी ने की कार्रवाई
हैदरनगर थाना परिसर में बुधवार दोपहर 4 बजे तक थाना दिवस पर जमीन विवाद से संबंधित पांच मामलों का मौके पर ही निष्पादन दोनों पक्षों की सहमति से किया गया, जिसमें अंचल अधिकारी संतोष कुमार एवं थाना प्रभारी अफजल अंसारी की मौजूदगी में संबंधित पक्षों की सुनवाई कर निष्पक्ष तरीके से समाधान कराया गया।