सीतापुर: लखनऊ में हुए कोचिंग अग्निकांड के चलते अधिवक्ताओं ने DM को ज्ञापन दिया, सीतापुर में कोचिंग सेंटर की जांच की मांग की
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुए कोचिंग अग्निकांड में बच्चों की मौत हो जाने के बाद सीतापुर के अधिवक्ताओं ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया है ज्ञापन के माध्यम से सीतापुर में संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरों की जांच किए जाने की मांग करते हुए मानक विहीन कोचिंग सेंटरों को बंद किए जाने की मांग की गई है।