बैतूल नगर: चिखलार में खूनी बवाल: 10-12 अज्ञात युवकों ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा, कांच की बोतल से किया हमला
बैतूल के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिखलार में देर रात जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। यहां करीब 10 से 12 युवकों ने मिलकर दो युवकों पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के मुताबिक घटना रात करीब 11 बजे की है। हमले में नंदिखेड़ा निवासी 21 वर्षीय सुजीत ढोलकर के सिर पर कांच की बोतल से वार किया गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई है।