बहराइच: शहर में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई, मानक अनुरूप न मिलने पर 6 स्कूली वाहनों को किया सीज़
शनिवार को परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया इस दौरान मानव की अनदेखी करने पर छह स्कूली वाहनों को सीज़ कर दिया गया है। बताया जाता है कि कई वाहन बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के चल रहे थे। जबकि कुछ के बीमा और परमिट की मियाद खत्म हो चुकी थी जबकि कई वाहनों में सुरक्षा उपकरण मौजूद नहीं पाए गए।