बक्सर: गंगा दशहरा स्नान के बाद बक्सर स्टेशन पर उमड़ी भीड़, आरपीएफ व्यवस्था में जुटी
Buxar, Buxar | May 26, 2026 मंगलवार को गंगा दशहरा के स्नान पर्व पर बक्सर रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गंगा स्नान कर पटना लौट रहे यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ने से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। डीडीयू-पटना रूट की ट्रेनों के एसी कोच तक खचाखच भर गए। स्लीपर और जनरल कोच में हालात बदतर रहे। चढ़ने-उतरने के दौरान धक्का-मुक्की और जान जोखिम में डाल चलती ट्रेन पर चढ़ रहे हैं।