बेलारी गांव के पंचायत समिति सदस्य ब्रजेश कुमार भिक्की के घर मंगलवार की दोपहर बाद करीब 2:00 दर्जनो से ज्यादा पंचायत समिति सदस्यों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और फिर ढोल मंजीरे के साथ होली के फुहर गीत गाकर जमकर जश्न मनाया। जिसे देखने के लिए वहा लोगों की भीड़ लगी रही।