जिले के सुरंगदेवरी स्थित आध्यात्मिक केंद्र सिद्धेश्वर धाम में संगीतमय गणेश पुराण चल रही है। सोमवार को 6 बजे तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण करने पहुंचे। कथा वाचन पंडित ललित मिश्रा द्वारा किया जा रहा है। पंडित ललित मिश्रा ने भगवान गणेश के कल्याणकारी स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विघ्नहर्ता की सच्ची भक्ति से असाध्य रोग और कष्ट भी दूर हो जाते हैं।