इटावा: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नगला बाबा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Etawah, Etawah | May 1, 2026 गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ई-रिक्शा चालक की जान चली गई। तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से घायल हुए बुजुर्ग ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान लाइंस थाना क्षेत्र के नगला जगे निवासी जगदीश (60) पुत्र रघुवीर के रूप में हुई। वह पेशे से ई-रिक्शा चालक थे। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे पोस्टमार्टम करा बाइक सवारों की तलाश शुरू की।