अकलतरा: कर्रानाला बांध के पास सड़क किनारे घूमते ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़ा, जिसे क्रोकोडायल पार्क में छोड़ा गया
अकलतरा क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में फिर से मगरमच्छ मिला है। कर्रानाला बांध के पास सड़क किनारे घूमते ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़ा है और क्रोकोडायल पार्क में छोड़ दिया है। गांव में आए दिन मगरमच्छ खुले में घूमते मिलते हैं, जिसे क्रोकोडायल पार्क में छोड़ा जाता है। राहत की बात रहती है कि मगरमच्छों ने किसी भी ग्रामीण पर हमला नहीं किया है।