भवनाथपुर: भवनाथपुर में हार्ट अटैक से कारीगर की मौत, सदमे में भाई बेहोश, अस्पताल में भर्ती
भवनाथपुर प्रखंड के मकरी गांव निवासी 54 वर्षीय सुशील विश्वकर्मा की शुक्रवार सुबह हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार समेत पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं बड़े भाई की मौत से आहत छोटे भाई सुनील विश्वकर्मा भी बेहोश हो गए। उनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर में कराया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह सुशील विश्वकर्मा