बड़ा मलेहरा: पत्नी से विवाद के बाद युवक लापता, एक सप्ताह से नहीं चला कोई पता
पत्नी से विवाद के बाद युवक लापता, एक सप्ताह से नहीं चला कोई पता बड़ा मलहरा। विकासखंड बड़ा मलहरा की ग्राम पंचायत डिकोली निवासी 30 वर्षीय गिरधारी अहिरवार पिछले एक सप्ताह से लापता हैं। परिजनों के अनुसार 6 जुलाई को दोपहर करीब 3 बजे वह दिल्ली मजदूरी के लिए जाने की बात कहकर घर से निकले थे। पत्नी ने बताया कि मोटरसाइकिल को लेकर हुए विवाद के बाद वह घर छोड़कर चले गए।