कैराना: कैराना पुलिस ने न्यायालय से वांछित आलदरम्यान निवासी एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
शामली एसपी एनपी सिंह के निर्देशानुसार कैराना कोतवाली पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम शौकीन है और वह मोहल्ला आलदरम्यान का रहने वाला है। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।