भोरे: कावे गांव के समीप इंजीनियरिंग छात्र पर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की पुलिस कर रही तलाश
भोरे थाना क्षेत्र की जगतौली ओपी अंतर्गत कावे गांव चवर के समीप सकतौली निवासी व इंजीनियरिंग के छात्र विशाल यादव पर हुए चाकू से जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी बीरबल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार की सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर जगतौली ओपी अध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।