देहरादून: राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने कार्यालय में प्रेसवार्ता की, निकाय चुनाव नामांकन की दी जानकारी
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद कुल नामांकन पत्रों का आंकड़ा निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किया जा रहा है। उन्होने बताया कि नगर निगम प्रमुख के लिए कुल 103 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है जबकि नगर पालिका अध्यक्ष के लिए प्रदेशभर में 284 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है।