सागर नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों को विगत तीन माह से वेतन नही मिला है। कर्मचारी संगठनों द्वारा महापौर, विधायक और निगम आयुक्त को कई बार ज्ञापन दिया गया और ज्ञापन के बाद भी वेतन नही दिया जा सका तो सोमवार की शाम 4 बजे निगम कर्मचारियों ने शहर के हृदय स्थल तीनबत्ती पर स्थित मंदिर में हनुमानजी को ज्ञापन सौंप कर उनसे वेतन दिलाने की मांग की है। नगर निगम कर्मचारी