सहजनवा: जमीनी विवाद में चार लोगों की लाठी-डंडों से पिटाई, हरपुर-बुदहट थाने में महिला ने दी तहरीर, चार के खिलाफ केस दर्ज
हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के कटाई टिकर गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक दंपति और उनके दो बेटों पर हमला किया गया। इस मारपीट में चारों लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। परमारथ गौड़ की पत्नी सुभासी देवी ने बताया कि गांव के ही संतराज यादव उनके पति परमारथ गौड़ और बेटों श्याम गौड़ व रामू गौड़ पर हमला किया।