बेगूसराय: सिमरिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक कुम्भ सेवा समिति द्वारा होगा गंगा महाआरती, समिति के सदस्यों ने की प्रेसवार्ता
सिमरिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक कुंभ सेवा समिति के द्वारा गंगा महा आरती का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर समिति के सदस्यों ने बुधवार की दोपहर 01:00 बजे बड़ी पोखर स्थित एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया. इस मौके पर कुंभ सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ नलनी रंजन ने कहा कि पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिमरिया में गंगा महा आरती का आयोजन किया जाएगा.