बिहार: अयोध्या नगर में 4 दिवसीय 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का हुआ समापन ,सैकड़ो लोग हुये शामिल
Bihar, Nalanda | Jun 17, 2024 बिहार शरीफ के अयोध्या नगर में चल रहे चार दिवसीय 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का सोमवार को समापन हो गया। समापन कार्यक्रम में सैकड़ो लोग शामिल हुए इस दौरान सैकड़ो लोगों ने गुरुदीक्षा लिया। स्थानीय लोगों ने बताया चार दिनों से यहां रात्रि में प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया गया इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था ।