बिहार: बलधा गांव में ताड़ के पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति हुए जख़्मी ,इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Bihar, Nalanda | Jun 17, 2024 चंडी थाना क्षेत्र के बलधा गांव में ताड़ के पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति जख़्मी हो गया। जख़्मी बलधा गांव निवासी भागो चौधरी के पुत्र पुनीत चौधरी है। जख़्मी को इलाज के लिए पहले चंडी अस्पताल लेजाया गया जहां से वेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। परिवार के लोगों ने बताया की सोमवार को ताड़ के पेड़ पर कोवा काटने के लिए चढ़े थे उसी दौरान नीचे गिरकर जख़्मी हो गए।