बिहार: राजगीर रेलवे स्टेशन पर बुद्ध पूर्णिमा ट्रेन के बोगी से एक व्यक्ति का मिला शव ,शव की नही हुई पहचान
Bihar, Nalanda | Jun 17, 2024 राजगीर रेलवे स्टेशन पर बुद्ध पूर्णिमा ट्रेन के बोगी से एक व्यक्ति का शव मिला है। शव मिलने के बाद रेल थाना पुलिस को सूचना दी गई पुलिस द्वारा शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया मगर शव की पहचान नही हो पाई है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है जहां पोस्ट मार्टम के बाद शव को 72 घंटे तक रखा जाएगा ताकि पहचान हो सके।